JharkhandLead NewsPalamu

पलामू: 10 महीने बाद 1 फरवरी से बरकाकाना-डेहरी रेलखंड पर चलेगी एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन

गोमा-बरवाडीह मार्ग पर भी पैसेंजर ट्रेन चलाने की अनुमति

Palamu: कोरोना संक्रमण के कारण करीब 10 महीने के बाद बरकाकाना-डेहरी रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू होने जा रहा है.

आगामी एक फरवरी से बरकाकाना-डेहरी रेलखंड पर एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी, जबकि गोमो-बरवाडीह के बीच एक एक पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. ईस्ट सेंट्रन रेलवे हाजीपुर ने इस सिलसिले में शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.

03341 बरकाकाना से डेहरी, जबकि 03342 डेहरी से बरकाकाना के बीच पैसेंजर स्पेशल टेªन चलेगी. बरकाकाना से यह ट्रेन सुबह 7.25 में खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए डालटनगंज में पूर्वाह्न 11.54 बजे पहुंचेगी. 11.56 में यह ट्रेन यहां से खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए डेहरी ऑन सोन संध्या 7.20 बजे पहुंचेगी.

इसे भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई को अपराधियों ने कार ओवरटेक कर गोली मारी, सहयोगी भी घायल

इसी तरह 03342 डेहरी से बरकाकाना पैसेंजर स्पेशल ट्रेन शाम 4.20 खुलेगी और निर्धारित स्टेशनों से होते हुए डालटनगंज 10.55 बजे पहुंचेगी. 10.57 में यहां से खुलने के बाद आगे के स्टेशनों पर रूकते हुए यह ट्रेन बरकाकाना 4.20 बजे पहुंचेगी.

इसी तरह 03343 और 03344 बरवाडीह-गोमो पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अनुमति प्रदान की गयी है. बरकाकाना-बरवाडीह-डेहरी आॅन सोन रेलखंड पर दो पैसेंजर ट्रेनों के चलाने की अनुमति दिए जाने के बाद रेलवे के अधिकारियों में इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर यूटीएस सेवा को प्रभावी बनाया जा रहा है.

डालटनगंज के स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि पलामू के लिए खुशखबरी है. उन्हें एक पैसेंजर ट्रेन मिली है जो डेहरी से बरकाकाना को जाएगी और एक पैसेंजर ट्रेन जो बरवाडीह से गोमो को जाएगी. यह डालटनगंज रेलवे स्टेशन की ओर से जाने वाली लॉकडाउन के बाद की यह पहली पैसेंजर ट्रेन है. इसके लिए यूटीएस सेवा, जहां से टिकट कटता है उसे फिर से चालू किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : ममता दीदी पर संकट के बादल गहराये, भाजपा ने TMC के चार दिग्गज नेताओं को चार्टड प्लेन से दिल्ली बुलाया

Related Articles

Back to top button