Lead NewsNational

ममता दीदी पर संकट के बादल गहराये, भाजपा ने TMC के चार दिग्गज नेताओं को चार्टड प्लेन से दिल्ली बुलाया

Kolkata : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पश्चिम बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं.

इसी कड़ी में अब तृणमूल कांग्रेस के चार दिग्गज नेता शनिवार दोपहर को विशेष चार्टर्ड विमान से दिल्ली गये हैं. सूत्रों के मुताबिक चारों आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामेंगे.

इसे भी पढ़ें- बंपर वैकेंसी : मैट्रिक और ITI पास स्टूडेंट्स के लिए रेलवे के 561 पोस्ट पर एप्लाई करने का गोल्डन चांस

वैशाली बोलीं, तृणमूल कांग्रेस में सम्मान नहीं मिला,

दिल्ली रवाना होने के मौके पर कोलकाता एयरपोर्ट पर तृणमूल से निष्कासित नेता व विधायक वैशाली डालमिया (बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की बेटी) ने कहा कि हम सेवा के लिए राजनीति में आए हैं.

हमको सिर्फ सम्मान चाहिए. हमको तृणमूल कांग्रेस में सम्मान नहीं मिला, जिस तरह अन्य लोगों के साथ उस पार्टी द्वारा व्यवहार किया जाता है. इसीलिए हम भाजपा में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हम सोनार बांग्ला देखना चाहते हैं.

वहीं, हावड़ा के पूर्व मेयर रथीन चक्रवर्ती ने भी कहा कि हम बहुत आशा लेकर दिल्ली जा रहे हैं, जिससे हम एक सुंदर बंगाल तैयार कर सकें. उन्होंने कहा कि हम लोगों को बताया गया है कि केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में भाजपा में आज ही शामिल होंगे.

बताते चलें कि इससे पहले कद्दावर नेता सुवेदु अधिकारी सहित सात तृणमूल विधायकों ने पिछले महीने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान मेदिनीपुर में सभा में भाजपा में शामिल हो गए थे.

विधायक वैशाली डालमिया, हुगली के उत्तरपारा से विधायक प्रबीर घोषाल तथा हावड़ा नगर निगम के पूर्व मेयर रथीन चक्रवर्ती शामिल हैं. इसके अलावा तृणमूल से बागी हो चुके बांग्ला अभिनेता रुद्रनिल घोष एवं नदिया के शांतिपुर से पूर्व तृणमूल विधायक पार्थ सारथी चट्टोपाध्याय भी दिल्ली गए हैं. ये सभी लोग भाजपा में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई को अपराधियों ने कार ओवरटेक कर गोली मारी, सहयोगी भी घायल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रद हुआ था बंगाल दौरा

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद शुक्रवार देर रात ही बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आने वाले थे, जिसमें इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने की खबर थी.

लेकिन, शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास हुए बम विस्फोट की घटना के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना दो दिवसीय बंगाल दौरा रद कर दिया. शाह का 30 व 31 जनवरी को बंगाल दौरे में चुनावी कार्यक्रम था.

इसमें तृणमूल कांग्रेस के कई हैवीवेट नेताओं के भाजपा में शामिल होने की बात थी. लेकिन शाह का बंगाल द्वारा रद होने के बाद भाजपा की ओर से इन चारों नेताओं को चार्टर्ड विमान से दिल्ली बुलाया गया है.

इसे भी पढ़ें- जानिए क्यों धरने पर बैठी है महिला पत्रकार

Related Articles

Back to top button