
New Delhi: कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत के रास्ते सरकार ने बंद नहीं किये हैं. शनिवार को सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों का मसला बातचीत से ही दूर होगा. किसानों को दिया गया सरकार का प्रस्ताव आज भी कायम है. मोदी ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि वे किसानों से केवल एक फोन दूर हैं.
वीडियो कॉन्फ्रें सिंग के जरिए हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के मसलों को वार्ता के जरिए सुलझाने की लगातार कोशिश कर रही है.
इसे भी पढ़ें-245 सीटों में नियुक्ति के लिए होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की उम्रसीमा में तीन वर्ष की छूट संभावित
मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा, “मैं वही दोहराना चाहता हूं जो नरेद्र सिंह तोमर ने किसानों से कहा है. उन्होंरने कहा- हम आम सहमति पर नहीं पहुंचे हैं लेकिन हम आपको ऑफर दे रहे हैं और आप जाइए और इसपर विचार कीजिए. उन्होंसने किसानों से कहा कि वह सिर्फ एक फोन कॉल की दूरी पर हैं. “




