JharkhandLead NewsRanchi

बारिश के बाद बढ़ी कनकनी, पारा तीन से चार डिग्री तक गिरने की संभावना

दो फरवरी तक ठंड से राहत नहीं

Ranchi : राज्य में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इस दौरान कई जिलों में थंडरिंड भी हुई. वहीं शनिवार सुबह से मौसम में कनकनी महसूस की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो आनेवाले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. जो तीन से चार डिग्री सेल्सियस होगा. मौसम विभाग की ओर से पहले ही बारिश होने की जानकारी दी गयी थी.

मौसम विभाग की मानें तो न्यनूतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. राज्य के उत्तरी और मध्य भाग में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जायेगी. इन जिलों में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा आदि शामिल हैं. इस दौरान राज्य के दक्षिण भाग में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा. दक्षिण जिलों में 2 फरवरी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम सिमडेगा और सरायकेला खरसावां हैं.

सुबह शाम छायेगा कोहरा

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 2 फरवरी तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाया रहेगा. कोहरा सुबह और शाम में देखा जायेगा. वहीं दिन में धूप रहने के कारण लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन 2 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी.

जो लगभग सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा. इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो 30 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा. 31 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 1 फरवरी को भी स्थिति यही रहेगी. 2 फरवरी को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है. जो 1 डिग्री वृद्धि के साथ 8 डिग्री सेल्सियस होगा. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस होगा.

Related Articles

Back to top button