JharkhandRanchi

हाईकोर्ट की नयी बिल्डिंग मामला : हाईकोर्ट ने कहा कि जल्दी ही टेंडर निकालकर निर्माण शुरू करें

पर्यावरण स्वीकृति मिल गयी है

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन से संबंधित याचिका में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. अधिवक्ता राजीव कुमार ने बताया कि पूर्व में भवन के पर्यावरण स्वीकृति और नक्शा से संबंधित मामलें लंबित थे.

आज अदालत में बताया गया कि हाईकोर्ट भवन के पर्यावरण से संबंधित मामले को देख रही एजेंसी सिया (स्टेट एन्वायरमेंट इंपैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी) की ओर से पर्यावरण स्वीकृति मिल गयी है. नगर निगम की ओर से भी नक्शा पास करने से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ें : ममता दीदी को एक झटका और, राजीव बनर्जी ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

आज अदालत की ओर से निर्देश दिया गया कि जल्दी ही भवन के बचे हुए काम के लिए टेंडर निकाला जाये और काम शुरू किया जाये. हाईकोर्ट के भवन निर्माण के लिए सरकार की ओर से 100 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.

इस मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि 26 फरवरी निर्धारित की गयी है. बता दें कि अधिवक्ता राजीव कुमार सहित अन्य ने हाईकोर्ट के नये भवन के निर्माण में वित्तीय अनियमितता को लेकर याचिका दायर की थी.

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट अस्पतालों में भी शुरू हो गया कोविड वैक्सीनेशन, रांची के कुल 22 केंद्रों में लग रहा टीका

Related Articles

Back to top button