
Deoghar : साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने जिले विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी की. इसमें पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में खैरवा थाना क्षेत्र के शंभू दास, अजय कुमार दास, धनंजय कुमार दास, मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी धीरज कुमार, कमल किशोर मंडल, किशोर पुजहर, कृष्णमोहन मंडल, तीरनगर गांव निवासी पिंटू कुमार, चितरा थाना क्षेत्र के दनरबाद गांव निवासी प्रदुम कुमार रवानी, दिनेश कुमार रवानी, धनंजय कुमार रवानी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- दिनभर घर से लापता था नाबालिग छात्र, शाम में घर के ही कमरे में फांसी से लटकी मिली लाश
ये सामान हुए बरामद
बता दें कि एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को सारवां, मोहनपुर और चितरा थाना क्षेत्रों में छापामारी की थी. इसी दौरान साइबर अपराध के 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, 29 सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड, तीन बैंक पासबुक व एक बाइक बरामद किये हैं. एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि उपरोक्त गांव के कुछ युवा भोले-भाले लोगों को फर्जी बैंक अधिकारी बनकर व अन्य कई तरीकों से आम सहायता पहुंचाने के नाम पर उनसे उनके बैंक खाते से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं. सूचना मिलने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया और छापामारी अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों को कोविड-19 जांच के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
एक आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी मोहनपुर थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी कमल किशोर मंडल को पुलिस पहले भी साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
इसे भी पढ़ें- शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था शख्स, पड़ोसी महिला ने मना किया, तो भुजाली से काट दी गर्दन, मौत




