
Giridih : धनवार के परसन ओपी क्षेत्र स्थित गंगापुर गांव में संपत्ति के विवाद में एक बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. घटना शुक्रवार की देर रात की है.
मृतक का नाम बहादुर कोड़ा (48 वर्ष) था. उनकी हत्या के आरोपी बेटे का नाम बबलू कोड़ा है. आरोपी बबलू कोड़ा फरार है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर परसन ओपी पुलिस शुक्रवार की देर रात को ही घटनास्थल पर पहुंची और बहादुर कोड़ा के शव को थाना ले गयी.
इसे भी पढ़ें- संविदाकर्मियों के साथ हो रही ठगी, राज्य सरकार की नीयत साफ नहीं: दीपक प्रकाश
मृतक की पहली पत्नी का बेटा है आरोपी बबलू
जानकारी के अनुसार, गंगापुर गांव निवासी मृतक बहादुर कोड़ा की दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है. आरोपी बबलू कोड़ा पहली पत्नी का ही बेटा है. बहादुर कोड़ा के दूसरी पत्नी से कितने बच्चे हैं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
लेकिन, दूसरी पत्नी भी इसी गांव में रहती है. बहादुर कोड़ा का गंगापुर गांव के मोड़ में ही एक बड़ा घर के साथ खेत की जमीन भी है, जिनकी कुल कीमत करीब 25 लाख रुपये बतायी जा रही है.
इसे भी पढ़ें- अतिक्रमण रोकने के लिए 24 घंटे अभियान के साथ RMC करेगा 36 नये इंफोर्समेंट अफसरों की बहाली
शराब पीकर घर आया बेटा, कहा- मां और मेरे नाम पर लिख दो संपत्ति
मृतक की बेटी मालती कुमारी ने बताया कि उसका भाई बबलू कोड़ा शुक्रवार की देर रात शराब पीकर घर पहुंचा. शराब के नशे में ही बबलू ने पिता से सपंत्ति उसकी मां और उसके नाम करने को कहा.
बेटे की बात सुनकर बहादुर कोड़ा ने बेटे से कहा कि तुमने अभी शराब पी रखी है, इसलिए कोई बात नहीं करूंगा. पिता की यह बात सुनकर बबलू ने गुस्से में पिता के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी.
इस दौरान बीच-बचाव करने जब मालती आयी, तो बबलू ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे मालती को भी चोट पहुंची. इसके बाद शराब के नशे में ही बबलू कोड़ा ने पिता बहादुर कोड़ा पर रॉड से वार कर दिया, जिससे मौके पर ही बहादुर कोड़ा की मौत हो गयी. घटना के बाद आरोपी बेटा बबलू कोड़ा फरार हो गया.
इसे भी पढ़ें- चुनावी मौसम को देख साम्यवादी–समाजवादी चिंतक को भाजपा जोड़ रही संघ से : जेएमएम




