Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू : मंदबुद्धि युवक से सरकारी स्कूल में अप्राकृतिक यौनाचार, तीन गिरफ्तार, एक फरार

Palamu: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता स्थित एक सरकारी विद्यालय के खाली पड़े जर्जर भवन में एक मंदबुद्धि युवक के साथ चार युवकों ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. घटना के बाद तीन युवकों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि एक युवक फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है. सारे युवक जेलहाता के रहने वाले हैं. घटना 6 फरवरी की रात की है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: हथियार के साथ एयरपोर्ट पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए थे मंदबुद्धि युवक को

बताया जाता है कि शहर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 18वर्षीय मानसिक विक्षिप्त युवक को 6 फरवरी की रात 8 बजे एक पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच03सी 6615) पर बैठाकर चार युवक जेलहाता ले गए और यहां के सरकारी विद्यालय के खाली पड़े भवन में उसके साथ अप्राकृतिक यौना चार किया. युवकों ने पीड़ित के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ भी की. उसी रात को युवक रोते हुए अपने घर पहुंचा और पूरी जानकारी परिजनों को दी. पीड़ित का भाई मामले में जानकारी लेकर अगले दिन पुलिस के पास पहुंचा. पीड़ित का परिवार पलामू जिले के अति नक्सल प्रभावित प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है. मेदिनीनगर में रहकर पूरा परिवार मजदूरी करता है। पीड़ित का इलाज उसके परिजनों ने अस्पताल में कराया.

शिकायत के बाद पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू की गई. मंदबुद्धि युवक के द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेलहाता से राहुल कुमार, मोहित कुमार और विशाल कुमार को गिरफ्तार किया, जबकि रोशन कुमार फरार है. चारो आरोपी में राहुल कुमार बीकॉम का छात्र है, जबकि अन्य ने पढ़ाई छोड़ दी है. अन्य आरोपी छोटा मोटा काम करते हैं. बता दें कि जेलहाता के जिस इलाके में घटना हुई. उस क्षेत्र में नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है. पिछले दिनों इस इलाके से नशा करते कुछ युवक पकड़े गए थे, जिस स्कूल के पास यह घटना हुई, उसमें चोरी की वारदात भी हुई थी.

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा सने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है. बता दें कि हाल के कुछ वर्षों के दौरान पलामू जिले में अप्राकृतिक यौना चार का यह पहला मामला है.

Related Articles

Back to top button