Crime NewsJharkhandLead NewsRanchi

तीन साल बाद भी आदित्यपुर की डॉक्टर ममता को नहीं मिला न्याय, परिजनों ने छोड़ी न्याय की आस, लोगों में आक्रोश

Ranchi : सरायकेला- खरसावां जिले के आरआइटी थाना अंतर्गत बाबकुटी निवासी रिटायर्ड बीएसएनएल कर्मी अरविंद कुमार राय की डॉक्टर पुत्री ममता राय की मौत आज तीन साल बाद भी रहस्य बनी हुई है. डॉक्टर ममता एम्स से पीजी कर रही थीं. एक सेमिनार और क्विज में हिस्सा लेने कोच्चि गयी थीं. जहां डॉक्टर ममता का शव 19 जनवरी 2018 को एर्नाकुलम सेंट्रल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से बरामद किया गया था.

पिता एके राय ने 30 जनवरी 2018 को एर्नाकुलम सेंट्रल थाने में केस संख्या 195/2018 दर्ज करायी थी, जिसमें डॉक्टर संजय, अनिता की सहकर्मी डॉक्टर नेहा और डॉक्टर आलोक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. डॉक्टर ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर झारखंड में उस वक्त काफी हो-हंगामा हुआ था. हर तरफ से डॉक्टर ममता के लिए इंसाफ की आवाज उठायी गयी, तत्कालीन रघुवर सरकार ने भी केरल सरकार से डॉ ममता मामले की जांच सीबीआइ के कराये जाने की अनुशंसा की थी, लेकिन सब हवा-हवाई साबित हुआ.

इसे भी पढ़ें- किसान आंदोलन : केन्द्र सरकार ने प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली के खिलाफ दाखिल याचिका वापस ली

आज भी डॉक्टर ममता की मौत रहस्य बनी हुई है. ममता के पिता ने आरोप लगाया था कि डॉ संजय बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था. इंकार करने पर मारपीट और षडयंत्र रच कर जबरन सुसाइड नोट लिखवाया तथा पंखे से लटका कर हत्या कर दी. संजय ने 2 जनवरी को ममता से मारपीट की थी. उसके शरीर पर जख्म के निशान होने की बात सामने आयी थी. हालांकि उस वक्त परिवारवालों को डॉ ममता ने हादसा बताया था.

पिता ने आरोप लगाया था कि ममता के साथ मारपीट में डॉ आलोक और डॉ नेहा भी साथ देते थे. तीन साल बाद हमने जब डॉक्टर ममता के पिता से केस की प्रगति के संबंध में जानने का प्रयास किया तो उन्होंने बताया क्राइम ब्यूरो और सीआइडी केरल के पास केस पेंडिंग है. उन्होंने इंसाफ मिलने की लगभग उम्मीद छोड़ देने की बात कही. जबकि उनकी पत्नी यानी ममता की मां आज तक सदमे में हैं. वहीं उस वक्त हो- हंगामा करनेवाले लोग डॉक्टर ममता को भूल चुके हैं. बाबा कुटी के लोग आज भी अपनी लाडली को खोने से दुःखी हैं.

इसे भी पढ़ें- तांडव वेब सीरीज मामले में रांची में भी दर्ज हुई प्राथमिकी

डॉक्टर ममता राय ने 2005 में डीएवी एनआइटी से 10वीं की परीक्षा पास की थी. ममता ने स्कूल टॉपर होने के साथ पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया था. उसके बाद रांची के डीएवी श्यामली स्कूल से 12वीं पास की थी. 2007 में ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआइपीएमटी) क्वालीफाई करने के बाद असम के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी. उसके बाद एम्स से पीजी कर रही थी.

Related Articles

Back to top button