HEALTHJharkhandKoderma

कोडरमा सीएस ने लगवाया टीका, कहा- कोविड को हराना है, तो टीका लगवाना है

Koderma : कोविड-19 को लेकर टीकाकरण के दूसरे दिन सोमवार को सदर अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोडरमा में स्वास्थकर्मियों को टीका दिया गया. इस दौरान सदर अस्पताल सेशन साइट पर सिविल सर्जन डॉ पार्वती नाग, उपाधीक्षक डॉ रंजन, डॉ मनोज कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ आरपी शर्मा, डॉ चंद्र मोहन, डॉ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉ अभिषेक और डॉ कुमारी सोनी ने टीका लिया.

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी से मिले हेमंत, 20 सूत्री समितियों के गठन सहित कई मुद्दों पर हुई बातचीत

सिविल सर्जन ने बताया कि सदर अस्पताल सेशन साइट पर हेल्थ वर्करों को टीका दिया गया है. कोविड-19 को हराना है, तो टीका लगवाना है. टीका लगाने के बाद सुरक्षित व बेहतर महसूस कर रही हूं. सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिनका भी कोविन पोर्टल में नाम है, वे जरूर टीका लगायें.

इसे भी पढ़ें :रांची-टाटा रोड पर बुंडू के पास कार खाई में गिरी, सभी चार लोग सुरक्षित

उपाधीक्षक डॉ रंजन ने टीका लगवाने के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई दिक्कत महसूस नहीं हो रही है. टीका सुरक्षित है, सभी लोग लगवायें. नोडल पदाधिकारी डॉ शरद ने टीका लगाने आ रहे हेल्थ वर्करों की हौसलाअफजाई की. उन्होंने लोगों से टीकाकरण केंद्र आकर सुरक्षित टीका लगवाने की अपील की.

Related Articles

Back to top button