
Ranchi : राजधानी में आज सुबह अगल-अलग इलाके से दो लोगों के आत्महत्या की सूचना मिली है. आत्महत्या करने वालों में एक नामकुम तो दूसरा हरमू का रहने वाला है. दोनों आत्महत्याओं की सूचना के बाद से दोनों ही इलाके के लोग शोक में डूब गये हैं.
केस1 : दो महिने पहले हुई थी शादी, नौकरी छूट जाने से था परेशान
हरमू इलाके में खुदखुशी करने वाले यूवक का नाम विकास कुमार है. जानकारी के अनुसार विकास कुमार का देर अपने घर पर देर रात घरेलू विवाद हुआ था. जिसके बाद तंग आकर विकास ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली. विकास मूलरूप से बक्सर का रहने वाला बताया जा रहा है. उसकी शादी एक माह पूर्व ही 11 दिसंबर 2020 को हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद उसकी नौकरी चली गयी थी. इससे वह काफी परेशान रहता था. आस-पास के लोगों के अनुसार बताया कि विकास ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली.
इसे भी पढ़ें- आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुना सकता है फैसला
केस 2: विक्षिप्त युवक ने की आत्महत्या
नामकुम थाना क्षेत्र निवासी विल्सन लकड़ा ने भी आत्महत्या कर ली. मृतक का शव सिदरौल पंप के पीछे जंगल मे बिजली के खम्भे से लटका हुआ बरामद किया गया है. नामकुम थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की पहचान विल्सन लकड़ा के रूप में हुई है और युवक की पॉकेट से मिले उसके आधार कार्ड से उसकी पहचान की जा सकी है. उन्होंने बताया कि मृतक विक्षिप्त युवक था. इलाके के लोगों ने शव को देखने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी.
दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस
दोनों ही मामले आत्महत्या के बताए जा रहे हैं. फिलहाल, पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- सावधान : वॉट्सएप पर आपके चैट पढ़ सकता है कोई अनजान शख्स




