
Hazaribagh : सदर थाना क्षेत्र के सरदार रोड स्थित मजार शरीफ के पास प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर महिलाओं के साथ मारपीट की गयी है. इसमें कई महिलाओं के घायल होने की बात कही जा रही है. इस संबंध में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती शबाना आजमी ने फर्द बयान दिया है.
फर्द बयान के अनुसार गुरुवार देर शाम 7:30 बजे तीन आरोपी सलीम अफरोज, मेहर उर्फ सानिया व मो शहजाद शबाना आजमी की मां से घर की चाबी व आलमारी की चाबी मांगने लगे. चाबी नहीं देने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर उनकी मां और उनकी दो अविवाहित बेटियों से मारपीट करने लगे.
इसे भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीनः बिहार में कोविन पोर्टल पर लगभग 4.62 लाख लोगों का हुआ पंजीकरण
एसपी से शिकायत करके घर लौटने के बाद फिर की मारपीट
पीड़ित परिवार ने इसकी लिखित शिकायत एसपी से की. शबाना आजमी के मुताबिक, शिकायत देने के बाद घर पहुंचने पर आरोपियों ने घर में घुसकर दोबारा सभी लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें शबाना के माथे पर नुकीली चीज से वार किया गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गयीं.
उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को दर्ज कर जांच की जायेगी. जांच के बाद दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें- गुड न्यूज : इंतजार खत्म, 16 जनवरी से होगी देश में कोरोना से बचानेवाली वैक्सीन लगाने की शुरुआत




