Crime NewsJamshedpurJharkhandLead News

जमशेदपुर में महिला की गोली मारकर हत्या, कुछ दिन पहले हुआ था पति का मर्डर

Ranchi: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह की एक महिला जूली घोष की रविवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

बताया जाता है कि महिला के पति कल्लू घोष की भी कुछ दिनों पहले हत्या कर दी गयी थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. वहीं सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गयी है.

उधर हत्या के बाद अपराधी मौके से भागने में सफल रहे. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – Good News: राजधानी एक्सप्रेस बनी ऑपरेशन थियेटर, बोगी में गूंजी नन्हीं परी की किलकारी

Related Articles

Back to top button