Uncategorized

मिड डे मील मामलाः SBI पटना सर्कल के रिजनल मैनेजर मिले शिक्षा सचिव से, FIR की थी तैयारी

NEWSWING

Ranchi,  04 October : मिड डे मील का 100 करोड़ रुपये एसबीआई के धुर्वा ब्रांच से भानू कंस्ट्रक्शन के खाते में ट्रांस्फर के मामले को लेकर एसबीआई पटना सर्कल के रिजनल मैनेजर बीके दास रांची पहुंचे. उन्होंने प्रोजेक्ट भवन में शिक्षा सचिव आराधना पटनायक से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान उन्होंन सचिव के सामने एसबीआई का पक्ष रखा.

मिड डे मील खाते में ब्याज समेत डाला जा चुका है पैसा

प्रोजेक्ट भवन में शिक्षा सचिव से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के सामने भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि एसबीआई ने मिड डे मील का 100 करोड़ रुपया 51 लाख ब्याज के साथ वापस खाते में डाल दिया है. कहा- एसबीआई की तरफ से सीबीआई को जांच के लिए लिखा जा चुका है. जांच के बाद दूध-का-दूध और पानी-का-पानी हो जाएगा. मामले में किसकी गलती है इसका खुलासा जल्द ही हो जाएगा. जांच से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

बैंक को देनी होगी रोज खाते की जानकारी, आएगा एसएमएस अलर्ट

एसबीआई पटना के रिजनल मैनेजर बीके दास से मुलाकात के बाद शिक्षा सचिव ने बताया कि एसबीआई धुर्वा ब्रांच को कई निर्देश दिए गए हैं. अब हर रोज बैंक को अकाउंट का डीटेल विभाग को देना होगा. साथ ही हर ट्रांजैक्शन का एसएमएस शिक्षा निदेशक के मोबाइल पर आएगा. इससे अकाउंट में किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं हो पाएगा.     

कोलकाता सीबीआई ने पहले ही शुरू कर दी है जांच

मिड डे मील का 100 करोड़ रुपया भानू कंस्ट्रक्शन के अकाउंट में जाने के बाद मामला मीडिया में आया. खबर आग की तरह फैली. सीबीआई कोलकाता ने मामले की जांच शुरू भी कर दी है. वैसे बैंक की तरफ से सीबीआई को लिखा गया है कि मामले की जांच सीबीआई करे. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button