JharkhandRanchi

वीक ऑफ का रोस्टर सात दिनों के अंदर तैयार करें थाना प्रभारी: एसएसपी

Ranchi : रांची के एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को वीक ऑफ का रोस्टर सात दिनों के अंदर तैयार करने का निर्देश दिया है. साथ ही एसएसपी ने थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को वीक ऑफ सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.

सूत्रों ने बताया कि एसएसपी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि पुलिस को सप्ताह में एक दिन का वीक ऑफ निजी काम निपटाने के लिए दिया जा रहा है. वीक ऑफ के दौरान पुलिसकर्मी मुख्यालय छोड़ कर कहीं नहीं जायेंगे.

वीक ऑफ के दिन भी पुलिसकर्मियों को अपने मुख्यालय में ही रहना होगा, ताकि किसी आपात स्थिति में उन्हें काम पर बुलाया जा सके. यदि कोई कर्मी अवकाश के दिन बाहर जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी गयी है.

गौरतलब है कि डीजीपी एमवी राव की ओर से 1 जनवरी से झारखंड के सभी थानों में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को एक दिन वीक ऑफ देने की स्वीकृति दी गयी थी.

इसे भी पढ़ें :जयपाल सिंह मुंडा की जयंती 3 जनवरी को, झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा

Related Articles

Back to top button