
Ranchi : झारखंड-आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रविवार (3 जनवरी) को जयपाल सिंह मुंडा की जयंती को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनाया जायेगा. इस दिवस को राज्य के प्रत्येक जिले और प्रखंड में मनाया जायेगा.
मोर्चा की ओर से आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. झारखंड आंदोलनकारी हरे रंग के झंडे पर झारखंड आंदोलनकारी दिवस लिख कर फहरायेंगे. इस अवसर पर जयपाल सिंह मुंडा के जीवन परिचय एवं झारखंड आंदोलन के संदर्भ में विचार व्यक्त किये जायेंगे.
मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ वीरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि रांची में आंदोलनकारी जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा को लेकर अल्बर्ट एक्का चौक के पास जुटेंगे. दिन के 11 बजे से से बड़ी संख्या में बाजे-गाजे के साथ जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे.
स्टेडियम में एक सभा का आयोजन किया जायेगा. मोर्चा के प्रधान महासचिव अजीत मिंज मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे.
इस कार्यक्रम में पदमश्री मधु मंसूरी हंसमुख, पदमश्री मुकुंद नायक, लोक गायक महावीर नायक, क्षितिज कुमार राय, लोक गायिका सीमा साहू, राधा देवी एवं सुलोचना देवी के अलावे कवि राजेंद्र कुलकर्णी विशेष रूप से भाग लेंगे.
सभी विख्यात लोक कलाकारों को जयपाल सिंह मुंडा सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी लाल रणविजय नाथ शाहदेव की पत्नी श्यामा देवी को सम्मानित किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : News Wing Impact : सीएम के निर्देश पर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा की हुई मरम्मत
जयपाल सिंह की मूर्ति की मरम्मत हुई
जयपाल सिंह स्टेडियम में स्थापित जयपाल सिंह मुंडा की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को प्रशासन के द्वारा मरम्मत करा दी गयी है. गौरतलब है कि प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की खबर सबसे पहले न्यूज विंग में 30 दिसंबर को चलायी गयी थी. इस खबर के बाद मामले में प्रशासन ने पहल की और मूर्ति की मरम्मत करायी गयी.
इसे भी पढ़ें : VIDEO : देखिए किस तरह पुलिसवाले के हाथ से शिकायत की कॉपी छीनकर ले गयी महिला