GarhwaLead NewsPalamu

पांकी-बालूमाथ मार्ग स्थित जांजो पुल पर फिर हादसा, 20 फीट नीचे गिरी कार, डॉक्टर की मौत

Palamu : पांकी-बालूमाथ मार्ग पर बुधवार की रात जांजो में अनियंत्रित स्विफ्ट कार 20 नीचे खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार एक डाक्टर की मौत हो गयी,  जबकि तीन घायल हो गए. दो घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे इलाज रांची रिम्स रेफर किया गया है. एक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

36 घंटे में पांच की मौत

विदित हो कि प्रमंडल में पिछले 36 घंटे के दौरान अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी. जांजो पुलिया पर बुधवार की देर रात हुए हादसे में बालूमाथ के मुरपा मोड़ स्थित शर्मा हॉस्पिटल के मालिक डॉक्टर एके शर्मा (38)  की मौत हुई है. घायलों में बालूमाथ के गोबरी टोला निवासी नमेश्वर गुप्ता (45), पंकज कुमार यादव (32), नवीन कुमार सिन्हा (28) शामिल हैं. कार सवार तरहसी के काजी पकरी जा रहे थे. मालूम हो कि जांजो पुलिया पर लगातार हादसे हो रहे हैं.

पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से नमेश्वर गुप्ता व पंकज कुमार यादव को रिम्स रेफर कर दिया गया. जबकि डॉ. एके शर्मा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा गया है.

मृत डॉक्टर की पत्नी है गर्भवती

मृत डॉक्टर का एक 2 साल का बेटा है और उनकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है. 21 दिन पूर्व ही डॉक्टर ने बालूमाथ के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के पास अपने नए घर में गृह प्रवेश किया था. घटना के बाद से डाक्टर के काजी पकरी स्थित पैतृक घर पर चीख पुकार मची हुई है.

इसे भी पढ़ेंः रिलायंस जियो ने दिया नये साल का तोहफा, जानें क्या मिलेगी फ्री

Related Articles

Back to top button