
Ranchi : कामकाज की तलाश में रोज हजारों महिलाएं राजधानी आती हैं. रांची से सटे इलाकों से आनेवाली महिला दिहाड़ी मजदूरों के लिए रोज काम के बाद घर लौट पाना चुनौती भी रहती है.
ऐसे में वे खुले में ही और फुटपाथों पर रात गुजारने को विवश होती हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने इस पर संज्ञान लिया है. अब रांची में महिला दिहाड़ी मजदूरों को रैन बसेरा में रहने का ठिकाना मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- झारखंड के पुलिसकर्मियों को नये साल का तोहफा, मिलेगा वीकली ऑफ
ट्वीटर पर सीएम का एक्शन
ट्वीटर पर सीएम को महिला दिहाड़ी श्रमिकों के बारे में जानकारी दी गयी. बताया गया कि आसपास के गांव से रांची काम करने आनेवाली महिला श्रमिक रात में फुटपाथ पर सोने को विवश हैं. वे अपने साथ झोले में कपड़ा लेकर आतीं हैं ताकि काम नहीं मिलने पर फुटपाथ पर रात गुजार सकें. इसके बाद अगले दिन फिर से काम की तलाश होती है.
.@DC_Ranchi यह स्थिति बर्दाश्त से परे है।
कृपया रैन बसेरा में इन बहनों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करें और इन केंद्रों का व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि आम जन इन सुविधाओं का फ़ायदा ले सकें। https://t.co/c0ZUR0fAlg
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) December 29, 2020
जानकारी मिलने पर सीएम ने डीसी रांची को महिला श्रमिकों के लिए रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था करने को कहा. साथ ही इन केंद्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया. ताकि आम जनों को भी इन सुविधाओं का लाभ दिया जाये.
इसे भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय के 14 सरकारी कॉलेजों के 400 कांट्रैक्ट शिक्षकों को एक साल से नहीं मिला मानदेय
डीसी ने दिया जवाब
रांची डीसी ने सीएम के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि इस मामले में रांची नगर निगम के कमिश्नर को कार्रवाई करने को कहा जा चुका है. ऐसी महिलाओं के लिए नजदीकी रैन बसेरा में रहने की व्यवस्था की जा रही है. इसके साथ ही आमजनों को भी ऐसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं.
इसे भी पढ़ें- गिरिडीह : नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी भेजा गया जेल




