
Koderma : जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराटाड़, वार्ड 14 में एक नाबालिग लड़के ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. 16 वर्षीय यह लड़का इंटर फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था. उसके पिता के अनुसार, उसे पढ़ाई से काफी लगाव था. उच्च शिक्षा के लिए उसने बाहर जाने का सपना संजो रखा था. पिता की भी दिली इच्छा थी कि बेटे का सपना पूरा हो. लेकिन, कोरोना वैश्विक महामारी ने उनके सपनों को तार-तार कर रखा था.
इसे भी पढ़ें- दुमकाः ABVP के नेता ने गर्लफ्रेंड से लाइव चैटिंग के दौरान लगा ली फांसी
सुबह में दरवाजा तोड़कर कमरे में गये परिजन, फंदे से लटका मिला शव
रविवार की रात आठ बजे उसकी मां खाना लेकर उसके कमरे में गयी. बेटे के कहने पर मां ने खाना टेबल पर रख दिया और कमरे से बाहर चली गयी. इधर, सोमवार की सुबह उसका एक मित्र प्रतिदिन की तरह ट्यूशन जाने के लिए उसे घर पर बुलाने आया. कमरे के बाहर काफी देर तक आवाज लगाने और मोबाइल से संपर्क करने के बाद भी जब उसने कोई जवाब नहीं दिया, तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ डाला. दरवाजा टूटते ही फंदे से झूलते बेटे के शव को देखकर परिजनों के क्रंदन से आस-पास का माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची तिलैया पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
इसे भी पढ़ें- मोनी मिसिंग केस की गुत्थी सुलझी! पुलिस बोली- पति ने ही हत्या कर जला दी थी लाश




