
Ranchi: झारखण्ड राज्य घासी समाज की केन्द्रीय कार्य समिति की बैठक चुटीया स्थित कुशवाहा भवन में सम्पन्न हुई. बैठक में पद्मश्री मुकुन्द नायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. बैठक से पूर्व कोरोना से मरनेवालों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. कोरोना वॉरीयर के रूप में प्रथम रामगढ जिला, द्वितीय सिमडेगा जिला, तृतीय लोहरदगा जिला के नेतृत्व कर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पुरानी कमिटी को भंग कर सर्वसम्मति से तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीझु नायक को दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया. मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुन्द नायक ने कहा कि अपने कार्यकाल में समाज को सशक्त व संगठित कर डॉ रीझू नायक ने एक नयी मिसाल पेश की है. उन्होंने कहा कि डॉ नायक के रूप में समाज को बेहतरीन अगुवाई करने वाला सारथी मिला है. इन्होंने घासी समाज पर शोध कर देश व दुनिया को इस समाज के सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक स्वरूप को रखा है.
इसे भी पढ़ें- अमेरिका के नेशविल में वाहन में विस्फोट से संचार सेवाएं ठप, उड़ानें रोकी गयीं, इमरजेंसी सेवाएं भी बंद
जमीनी स्तर पर काम करुंगा- डॉ रीझु नायक
प्रदेश अध्यक्ष डॉ रीझु नायक ने कहा कि मेरे नेतृत्व मे किये गये कार्यो से प्रभावित हो पुनः मुझ पर समाज ने विश्वास जताया है. मैं उस विश्वास को कायम रखने का प्रयास करूंगा. सबको साथ लेकर यथा युवाओं, महिलाओं, जमीनी स्तर के समाज के हर दुख सुख में हमेशा एक रक्षक के रूप में खडा़ रहूंगा. उन्होंने कहा कि समाज के महिलाओं को सम्मान व बेटियों को शिक्षित बनाने की दिशा में काम करना मेरा प्राथमिकता होगी. कार्यक्रम का संचालन लालधन नायक व धन्यवाद ज्ञापन राजेश नायक ने किया.
इसे भी पढ़ें- लातेहार: सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
बैठक में ये रहे शामिल
बैठक में रांची जिले के अलावा खुंटी, लोहरदगा, सिमडेगा जिले के लालधन नायक राजेश नायक, राजन नायक, रंजीत नायक, तिलक नायक, सोनी नायक, बिनिता पाठक नायक, विजय आनन्द नायक किशोर नायक, नरेन्द्र नायक, प्रकाश नायक, तरून नायक शंकर नायक, धनेश्वर नायक, बीर सिंह नायक, महेश नायक, बंटी नायक अनिल नायक, घरमु नायक के अलावा समाज के अन्य लोग शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें- नशे में हैवान बना पिता, डेढ़ साल की बेटी का गला घोंट डाला




