
Mumbai : मुंबई में होटल जेडब्ल्यू मैरिएट स्थित ड्रैगनफ्लाई क्लब में मंगलवार तड़के करीब 2.30 बजे मुंबई पुलिस ने छापा मारा. कई नामीगिरामी सेलिब्रिटीज पकड़े गए और उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
सूत्रों ने बताया कि क्रिकेटर सुरेश रैना, सुज़ैन खान (ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी), सिंगर गुरु रंधावा और अन्य का नाम भी FIRमें शामिल है. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि छापे के दौरान गायक बादशाह भी वहां मौजूद थे, लेकिन वह मौका देखकर पीछे के गेट से निकल गए. सूत्रों से पता चला है कि बादशाह को सीआरपीसी 41 (ए) (1) के नोटिस पर जारी किया गया है.
इन नामचीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, बॉम्बे पुलिस एक्ट और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. बताया गया है कि होटल के कर्मचारियों सहित 34 लोगों पर कार्रवाई की गई है. सूत्रों ने कहा कि 34 में से 19 लोग दिल्ली और पंजाब से आए थे. बाहर से आए लोग सुबह 7 बजे की फ्लाइट से दिल्ली लौट गए हैं.
इसे भी पढ़ें : PM मोदी बोले-अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में नजर आता है मिनी इंडिया
पुलिस ने जारी किया है अधिकारिक बयान
पुलिस ने इस घटना पर एक अधिकारिक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा- अनुमेय की समयसीमा से ज्यादा देर तक स्थापना खुले रखने के लिए, कोविड-19 मानदंडों का पालन नहीं करने जैसे सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क ना पहनने के कारण अपराह्न 2.50 बजे, ड्रैगनफ्लाई पब में छापेमारी की गई जिसके बाद सहार पुलिस स्टेशन में 34 व्यक्तियों के खिलाफ 188, 269, 34 आईपीसी और 51 एनडीएमए के तहत मामला दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें : जानिये अपने नाम पर मंदिर बनाये जाने पर बॉलीवुड एक्टर ने फैन्स को ट्वीट कर क्या कहा




