
♦शनि और बृहस्पति आ गये हैं काफी करीब
Nitish Priyadarshi
Ranchi : शुक्रवार को रांची के आसमान में दक्षिण पश्चिम में दिख रहा है शनि और बृहस्पति गृह का दुर्लभ नज़ारा. 397 साल के बाद ये दुर्लभ संयोग बन रहा है. दोनों ग्रह काफी नज़दीक आ रहे हैं. दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. जब दो खगोलीय पिंड पृथ्वी से एक दूसरे के बहुत करीब नजर आते हैं तो इस घटनाक्रम को ‘संयोजन’ कहते हैं. लेकिन शनि और बृहस्पति के इस तरह के करीबी मिलन को ‘ग्रेट कंजक्शन’ कहते हैं.
इसे भी पढ़ें – लातेहार में नक्सलियों ने कई वाहन फूंके, पुलिस के साथ चल रही मुठभेड़, एसपी भी पहुंचे
चमकीले तारे की तरह आयेंगे दोनों ग्रह
इस तरह की घटनाएं सौर मंडल में अक्सर होती रहती हैं, लेकिन दो बड़े ग्रहों के बेहद नजदीक आने की घटना सदियों बाद ही हुआ करती हैं, इस कारण इसे ग्रेट कंजंक्शन नाम दिया गया है. बृहस्पति और शनि इसके बाद 60 साल बाद 15 मार्च 2080 को दोबारा इतने करीब होंगे. 21 दिसंबर को दोनों ग्रहों के बीच की दूरी करीब 73.5 करोड़ किलोमीटर होगी. हर दिन ये दोनों एक दूसरे के थोड़े करीब आते जायेंगे. चांदी के समान चमकीले रंग के छल्लों में लिपटा शनि ग्रह के साथ उसके उपग्रह टाइटन व रेया भी दिखेंगे.
अगर आप 21 दिसंबर को इस कंजंक्शन को देखना चाहते हैं तो नंगी आंखों से आपको दोनों ही ग्रह एक बड़े चमकीले तारे की तरह नजर आयेंगे. लेकिन इन्हें बेहतर तरीके से देखने के लिए एक छोटी दूरबीन या टेलिस्कोप से काम चल सकता है.
इसे भी पढ़ें – सड़क निर्माण में क्वालिटी से समझौता नहीं, रोड व ब्रिज का टेंडर न हो अलग-अलग : हेमंत
397 साल बाद है ऐसा संयोग
Jupiter and Saturn – दोनों ग्रहों को सन 1623 के बाद से यानी पिछले 397 साल में कभी इतने करीब नहीं देखा गया है. बृहस्पति और शनि के बीच अगला ऐसा संयोग 60 साल बाद ही दिखेगा. 21 दिसंबर को अनोखा नजारा दिखेगा जब बृहस्पति और शनि (Jupiter and Saturn) के बहुत करीब आयेगा. महान विज्ञानी गैलीलिओ गैलीली ने टेलीस्कोप बनाने के बाद 1623 में शनि व गुरु को इतने करीब देखा था. टेलीस्कोप की सुविधा उपलब्ध हो जाने से ग्रह नक्षत्रों समेत ब्रह्मांड के कई रहस्यमय व भ्रामक तथ्यों की सत्यता का पता चला था.
इसे भी पढ़ें – देश के कृषि मंत्री और किसान के बेटे की अपील मानें, विध्वंसकारी राजनीति को विफल करें किसान



