Lead NewsNational

मोदी सरकार बुजुर्ग यात्रियों पर मेहरबान, एअर इंडिया के टिकट आधे दाम में

60 साल या ज्यादा उम्र वाले लोगों को यह डिस्काउंट मिलेगा. एविएशन मिनिस्ट्री ने बुधवार को इस स्कीम की जानकारी दी.

NewDelhi :  देश में 60 साल से ऊपर के किसी भी व्यक्ति को अब एअर इंडिया के टिकट आधे दाम में मिलेंगे. यह केंद्र की मोदी सरकार का हवाई यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों को बड़ा तोहफा है. विमानन मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी साझा की है.  एअर इंडिया की वेबसाइट पर इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी गयी है. जो जानकारी दी गयी है,

इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलन : केंद्र सरकार, पंजाब व हरियाणा को SC का नोटिस, जवाब तलब किया, कल फिर सुनवाई

सात दिन पहले टिकट की बुकिंग की जानी जाहिए

उसके अनुसार 60 साल या ज्यादा उम्र वाले लोगों को यह डिस्काउंट मिलेगा. एविएशन मिनिस्ट्री ने बुधवार को इस स्कीम की जानकारी दी.  इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गयी हैं. जिस दिन यात्रा करनी हो, उससे कम से कम 7 दिन पहले टिकट की बुकिंग की जानी जाहिए.

जान लें कि यह स्कीम डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए है. चेक-इन के समय वैलिड आईडी नहीं दिखाने पर बेसिक किराया जब्त कर लिया जायेगा और रिफंड भी नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें : अर्थव्यवस्था पर पड़ रही किसान आंदोलन की मार , रोज हो रहा 3500 करोड़ का नुकसान : एसोचैम

पात्रता के नियम

  • यात्रा करने वाला भारतीय नागरिक होना चाहिए और उसकी उम्र 60 साल हो चुकी हो.
  • वैध फोटो आईडी होनी चाहिए. जिसमें जन्म की तारीख हो.
  • इकोनॉमी केबिन में बुकिंग कैटेगरी के मूल किराये का 50 फीसदी देना होगा.
  • भारत में किसी भी सेक्टर की यात्रा के लिए यह ऑफर वैध होगा.
  • यह ऑफर टिकट जारी करने की तारीख से एक साल तक लागू होगा.

Related Articles

Back to top button