JharkhandLead NewsRanchi

लोहरदगा के एडिशनल एसपी सड़क दुर्घटना में घायल, बेटे को भी लगी गंभीर चोट

Ranchi: लोहरदगा के एडिशनल एसपी सड़क दुर्घटना में घायल हो गये हैं. उनके बेटे को भी गंभीर चोट लगी है. लोहरदगा के एडिशनल एसपी विवेकानंद प्रसाद शनिवार की सुबह सड़क दुर्घटना में चान्हो के समीप गंभीर रूप से घायल हो गए. इस दौरान उनके साथ मौजूद उनका बेटा अरनव को भी गंभीर चोट आई है. मांडर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिका रेफर कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :स्टोक्स का श्रीलंका दौरे पर टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहने का फैसला, आर्चर को मिला विश्राम

निजी कार्य से आ रहे थे रांची

जानकारी के अनुसार एएसपी अपने निजी कार्य से वाहन में सवार होकर रांची आ रहे थे. इसी दौरान उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसमें पिता-पुत्र घायल हो गये. एएसपी के दुर्घटना में घायल होने की सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस भी रेस हो गई और मेडिका पहुंचने वाले मार्ग में उनकी गाड़ी जाम में ना फंसे इसके लिए तैयारी पूरी कर ली. फिलहाल पुलिस के कई वरीय अधिकारी घायल एएसपी की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : किसानों ने हरियाणा के कई टोल प्लाजा फ्री कराये, पुलिस ड्रोन से रख रही है नजर

Related Articles

Back to top button