Education & CareerJharkhandLead NewsRanchi

अब विद्यार्थी रांची विश्वविद्यालय में कर सकेंगे फाइन आर्ट्स की पढ़ाई

कई कॉलेजों में शुरू होगी स्नातकोत्तर पढ़ाई, आरयू एकेडमिक काउंसिल की बैठक आज

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल की आज (9 दिसंबर) की बैठक में परफार्मिंग आर्ट विभाग के अंतर्गत फाइन आर्ट्स की पढ़ाई प्रस्ताव पर मंजूरी मिलेगी. इसका सिलेबस तैयार है. विश्वविद्यालय में यह विभाग वर्ष 2016 में ही खुला था,  लेकिन इसके अंतर्गत सिर्फ म्यूजिक, डांस, थिएटर की ही पढ़ाई शुरू हो पाई थी. अब इसमें नए विषय जुड़ने जा रहे हैं. साथ ही कई कालेजों  स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू होने के प्रस्ताव पर भी मंजूरी के आसार हैं.

इन कॉलेजों में इन विषयों में स्नातकोत्तर

बीएन जालान महाविद्यालय सिसई में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई,  बिरसा महाविद्यालय खूंटी में अंग्रेजी, नागपुरी, जंतु विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान की पढ़ाई, रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय में भूगोल की पढ़ाई, एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में अंग्रेजी, नागपुरी एवं वनस्पति विज्ञान में स्नातकोत्तर स्तर पर पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही पीपीके कॉलेज बुंडू में स्नातकोत्तर स्तर पर सभी विषयों में पढ़ाई शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया है।

इस पर विचार

रांची विश्वविद्यालय में संचालित योगा विषय, मास कम्युनिकेशन और शिक्षा विषय में पीएचडी प्रारंभ करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :सरकारी जमीन के घोटालेबाजों की खैर नहीं, सीएम के निर्देश पर एसीबी करेगी जांच

Related Articles

Back to top button