Lead NewsNational

किसान आंदोलनः लखनऊ में सपा कार्यालय से लेकर अखिलेश के आवास तक का इलाका छाबनी में तब्दील

कन्नौज में जिला प्रशासन ने नहीं दी मार्च की अनुमति

Lacknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश की ओर से उत्तर प्रदेश के हर जिले में किसानों के समर्थन में यात्रा आयोजित करने के आह्वान के बाद लखनऊ में सपा कार्यालय से लेकर अखिलेश यादव के घर तक पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी प्रदर्शन से निपटने की पूरी तैयारी की गई है। सोमवार की सुबह यह कदम उठाया गया। उधर, कन्नौज में जिला प्रशासन ने अखिलेश के किसान मार्च को मंजूरी नहीं दी।

इसे भी पढ़ें : लंदन में किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन, स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने किया गिरफ्तार

मालूम हो कि आठ दिसंबर को किसानों की ओर से भारत बंद का एलान किया गया है। इसे एक दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों ने समर्थन देने की घोषणा की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज में किसान मार्च करने वाले हैं लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जिलाधिकारी ने कहा कि अभी कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है लिहाजा भीड़ जुटाने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जा सकती। सपा मुखिया को पत्र भेजकर प्रशासन ने अपने मंतव्य से अवगत करा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अगर फिर भी भीड़ जुटती है तो कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :8 के भारत बंद को JMM का समर्थन, हेमंत ने कहा- मालिकों को मजदूर बनाने के षड्यंत्र के खिलाफ होगा उलगुलान 

Related Articles

Back to top button