National

निजी निवेशक करेंगे 120 स्टेशनों का कायाकल्प… लगेगा यूजर्स चार्ज… सरकार का फैसला जल्द

निजी निवेशक इन स्टेशनों की खूबसूरती बढ़ाने और सुविधाओं का विस्तार करने का काम करेंगे,  तो उन्हें कुछ कमाई भी चाहिए

NewDelhi :  खबर है कि सरकार ने 100 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों को रीडेवलपमेंट के लिए चुना है. स्टेशन रीडेवलपमेंट का काम प्राइवेट प्लेयर करेंगे. इसका मतलब आने वाले समय में देश के बड़े रेलवे स्टेशनों से यात्रा शुरू करने पर आमजन को कुछ ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी.

सूत्रों के अनुसार निजी निवेशक इन स्टेशनों की खूबसूरती बढ़ाने और सुविधाओं का विस्तार करने का काम करेंगे,  तो उन्हें कुछ कमाई भी चाहिए. जाहिर है कि  इन स्टेशनों पर यात्रियों को यूजर चार्ज देना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े तार

यूजर चार्ज 10-50 रुपये के बीच होगा

खबर है कि सरकार बहुत जल्द इस पर निर्णय ले सकती है.  टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो  कैबिनेट अगले दो सप्ताह में यूजर्स चार्ज को लेकर फैसला लेगी. रेल मंत्रालय को फैसला लेना है कि यूजर्स चार्ज कितने स्टेशनों पर लागू करे.

माना जा रहा है कि यह चार्ज 10-50 रुपये के बीच होगा. अलग-अलग क्लासेज के लिए यह चार्ज अलग-अलग होगा. फर्स्ट क्लास पैसेंजर्स के लिए मैक्सिमम चार्ज होगा.

इसे भी पढ़ें : Amazon करोड़ों व्यापारियों को नुकसान पहुंचा रही है, CAIT ने ED से की शिकायत

यूजर्स चार्ज सीधे निजी निवेशकों को जायेगा

कहा गया है कि पहले चरण में 120 स्टेशनों पर यूजर्स चार्ज लागू किया जायेगा. इसमें नयी दिल्ली, मुंबई (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस), नागपुर, तिरुपती, चंडीगढ़, ग्वालियर जैसे स्टेशन शामिल हैं, सूत्रों के अनुसार नई दिल्ली और मुंबई के लिए बिडिंग डेट बढ़ाकर 18 दिसंबर और 15 दिसंबर कर दी गयी है.

यूजर्स चार्ज सीधे निजी निवेशकों को जायेगा. बताया गया है कि  उनके लिए यह फिक्स इनकम  होगी. इस कदम से वे निवेशक आकर्षित होंगे. सूत्रों के अनुसार इसका असर प्लैटफॉर्म टिकट पर भी होगा.

Related Articles

Back to top button