
New delhi: भारत व ऑस्ट्रेलिया की बीच आज (6 दिसंबर) को दूसरा T-20 खेला जाएगा। इस बीच टी-20 में 0-1 से पिछड़ चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने वाला तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टी-20 सीरीज से बाहर हो गया है। स्टार्क ने टी-20 सीरीज से नाम वापस ले लिया है। बताया जा रहा है कि उनके परिवार के किसी व्यक्ति की तबीयत खराब है। यह मुकबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अब से कुछ घंटे बाद खेला जाना है।
वार्नर भी नहीं
कप्तान एरोन फिंच के भी आज के मुकाबले में खेलने पर संशय है। वह चोटिल हैं। यदि फिंच नहीं खेलते हैं तो यह मेजबान ऑस्ट्रेलिया के लिए और भी बड़ा झटका हो सकता है। फिंच फिलहाल फार्म में चल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर भी नहीं खेल रहे हैं। एसे में बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार स्टीव स्मिथ के कंधे पर होगा।
भारत को खलेगी जडेजा की कमी
भारत को निचले क्रम पर रवींद्र जडेजा की कमी खलेगी। पिछले मुकाबले में जडेजा ने 23 गेंद में नाबाद 44 रन की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पिछले मुकाबले में जडेजा चोटिल हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें :भाजपा नेताओं के बयान, टीएमसी नेता शुभेंदु साथ आये, तो ममता सरकार गिर जायेगी, जनवरी से सीएए होगा लागू




