
Ranchi: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पकड़ने के लिए झारखंड जगुआर ने चाईबासा के बंदगांव में आज सुबह चार सर्च ऑपरेशन चलाया. पुलिस को दिनेश गोप के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद जगुआर और पीएलएफआई के बीच मुठभेड़ हुई. घंटों चली. मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं. इधर जगुआर जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ. इस बीच नक्सली दिनेश गोप के फरार हो जाने की सूचना है.
इसे भी पढ़ें:नक्सली कमांडर कारू यादव के लिए लेवी वसूली करनेवाले 2 युवक गिरफ्तार
आईजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह घटना की पुष्टि की
आईजी ऑपरेशन साकेत कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. भारी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं. इसमें एमएमजी सहित दर्जनों राइफल, पिस्टल, गोलियां सहित अन्य विस्फोटक शामिल हैं.
हालांकि कोहरे का फायदा उठाते हुए नक्सली भाग निकले. लेकिन कई नक्सलियों के घायल होने की पुष्टि हो रही है. घटनास्थल में कई जगहों पर खून मिला है. इस घटना के बाद पुलिस का सर्च अभियान पूरे इलाके में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें:ईरानी परमाणु वैज्ञानिक पर गोलियों की बौछार, मौत, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का कारनामा! छाये युद्ध के बादल




