
Koderma : जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में बीएसएनएल ऑफिस के पीछे गुरुवार की रात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार गृह स्वामी मनोज सिंह आसनसोल में कोल माइंस में नौकरी करते हैं. उनकी पत्नी शोभा कुमारी अपने मकान में रहकर बाकी कमरे को रेंट पर लगाकर रहती हैं.
पेशे से शिक्षका शोभा कुमारी 23 नवंबर को अपने कमरे को ताला बंद कर बिहार के हिसुआ नवादा शादी समारोह में भाग लेने गयी थीं. वहीं, उनके घर में किराये पर रह रहे पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर साकेत ठाकुर भी अपने घर रांची चले गये थे.

एक अन्य किरायेदार बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो निवासी प्रदीप कुमार अपनी बहन के साथ यहां रहकर पढ़ाई करता था, वह भी छठ पूजा को लेकर अपने घर चला गया था. चोरों ने घर को बंद पड़ा देख बाहर की बाउंड्री फांदकर घर के मेन ग्रिल का ताला तोड़कर मकान मालिक के कमरे में घुस गया और वहां रखी सोने की एक चेन, सोने की एक अंगूठी, सोने का टॉप्स, झुमका आदि की चोरी कर ली.
इसे भी पढ़ें: साइबर क्राइम के आठ आरोपी गिरफ्तार, 26 मोबाइल, 38 सिम कार्ड समेत 55 हजार रुपये कैश बरामद
किरायेदारों के कमरों में भी हुई चोरी
वहीं, किरायेदार प्रदीप कुमार के रूम का ताला तोड़ वहां रखे सात हजार रुपये नकद, सोने की दो चेन, सोने की एक अंगूठी आदि चोरी कर ली. वहीं, एक अन्य किरायेदार इंजीनियर साकेत ठाकुर के भी कमरे का ताला टूटा पड़ा था.
हालांकि, उनके यहां से किस चीज की चोरी हुई है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. गृह स्वामी की पत्नी शोभा कुमारी ने बताया कि उन्हें घर में चोरी होने की सूचना बगल के रेंटर द्वारा मिली.
इसे भी पढ़ें: तिलक समारोह में कॉफी मशीन फटने से एक की मौत




