
Guwahati : असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन हो गया है. शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी. उनकी मौत 84 साल की थी. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने प्रेस की इसकी जानकारी दी है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के स्वास्थ्य के बारे में जानकरी ली थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.
इसे भी पढ़ेंः देखें वीडियो- रांची में बीएमडब्ल्यू की लग्जरियस कार से कौन और क्यों ढो रहा है कचरा !
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोगोई (84) की तबीयत शनिवार दोपहर बिगड़ गई थी. उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह बेहोश हो गए थे. इसके अलावा उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी. वह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल में भर्ती थे.
तरुण गोगोई के बेटे तथा लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने पत्रकारों से कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.’
गौरव ने कहा कि कई लोग उनसे मिलने आए. इसके अलावा कई मुख्यमंत्रियों और देशभर के नेताओं ने भी उनके पिता का हाल-चाल जाना. वे उन सबके आभारी हैं.
इसे भी पढ़ेंः क्या हम “हिंदुस्तान का पाकिस्तानीकरण” करने वाली पीढ़ी के तौर पर याद किये जायेंगे




