
Chatra : भाकपा माओवादी के हथियारबंद नक्सलियों ने शनिवार के अहले सुबह पथलगड्डा थाना क्षेत्र के तपस्या छठ घाट पर कोयला व्यवसायी मुकेश गिरी को गोली मार दी. इलाज के लिए हजारीबाग ले जाने के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया. बता दें कि न्यूज विंग ने 19 नवंबर को ही एक रिपोर्ट प्रकाशित कर चतरा में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते के पहुंचने की खबर दी थी.
19 नवंबर को प्रकाशित खबर की लिंक : https://newswing.com/increased-cpi-maoist-maoist-threat-in-chatra-is-in-the-process-of-executing-big-event/209578/
शनिवार सुबह की घटना के बारे में बताया गया कि करीब 25 की संख्या में हथियार से लैस होकर माओवादी नक्सली पत्थलगड्डा पहुंचे थे. इनमें से करीब 20 की संख्या में नक्सली घाट से कुछ दूर पर ही रुक गए और चार की संख्या में नक्सली घाट पर आए और मुकेश गिरी नामक कोयला व्यवसायी को गोली मारकर चलते बने.
इसे भी पढ़ें :यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी आईएएस पति अतहर आमिर से अलग होंगी, फैमिली कोर्ट में दी तलाक की अर्जी
क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला रही है पुलिस
गम्भीर रूप से घायल मुकेश को सिमरिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. परन्तु इसके पहले की वे हजारीबाग पहुंचते रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला रही है.
इसे भी पढ़ें :मसूरी : 33 ट्रेनी IAS कोरोना पॉजिटिव मिले, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक एकेडमी सील




