
Chatra : चतरा पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलताएं मिल रही हैं. जिले के अति नक्सल प्रभावित प्रतापपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-कुंदा पथ पर स्थित भंगिया गांव से मंगलवार को पुलिस ने एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चला कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर कृष्णा गंजू को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें: नीतीश मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला, 23 से 27 नवंबर तक चलेगा विधानसभा सत्र
दो राइफल बरामद
कृष्णा गंझू पर झारखंड सरकार द्वारा पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है. चतरा एसपी ऋषभ झा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर दो राइफल समेत पांच जिंदा कारतूस भी उसके पास से बरामद कर लिये गये.
एसपी ने बताया कि चतरा के अलावे पलामू तथा लातेहार समेत अन्य जिलों के थानों में भी इस पर कई मामले दर्ज हैं. पुलिस इस उग्रवादी की गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी मान रही है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीहः जमीन विवाद में डोसा दुकान संचालक की हत्या




