JharkhandRanchi

15 सूत्री मांगो को लेकर सीएम से मिला आदिवासी एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

Ranchi  : अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को 15 सूत्री मांगो को लेकर आदिवासी सोशियो एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को अपने 15 सूत्री मांगों पर मुख्यमंत्री से विचार करने का अनुरोध किया.

इसे भी पढ़ेंः बिहार चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर विचार करेगी कांग्रेस

उद्घाटन कार्यक्रम में होने के लिए आमंत्रित दिया

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने एसोसिएशन के 15 सूत्री मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 22 दिसंबर को आदिवासी सोशियो एजुकेशनल एंड कल्चरल एसोसिएशन (ASECA) झारखंड के सिटी ऑफिस, जमशेदपुर के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है. प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा से सरना आदिवासी धर्म कोड पारित कर केंद्र को अनुशंसा भेजने हेतु मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की प्रशंसा की.

प्रतिनिधिमंडल में ASECA झारखंड के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मांडी, महासचिव शंकर सोरेन,  उपाध्यक्ष डॉ हरि चंद मुर्मू, एजुकेशन चेयरमैन जीतराई मुर्मू,  जिला सेक्रेटरी हजारीबाग देवीराम हेंब्रम, स्टेट एक्सिक्यूटिव हजारीबाग देवीराम टुडू, नेशनल आर्चरी खिलाड़ी मादो रानी मांडी एवं धानो टूडू,  सुरेंद्र टुडू सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ेंः मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज को आरक्षण सूची से बाहर रखना दुखद : डॉ अजय कुमार

Related Articles

Back to top button