BusinessGiridih

धनतेरस पर गिरिडीह में 10 करोड़ से अधिक का कारोबार

  • जमकर बिके दो पहिया और चार पहिया वाहन, जेवर दुकानों में भी दिखा खरीदारों का उत्साह
  • कोरोना के कारण चार माह से बेजान बाजार में गुरुवार को दिखी रौनक

Giridih: कोरोना काल में भी धनतेरस के मौके पर गिरिडीह के बाजार में भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी ने खूब आशीर्वाद बरसाया. यही कारण रहा कि गुरुवार को धनतेरस को लेकर शहर के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी और जमकर खरीदारी की.

करीब चार माह से बेजान बाजार में गुरुवार को रौनक रहा. दिन में जहां बाजार में पैदल चल पाना संभव नहीं था. वहीं शाम ढलते ही एक मोड़ से दुसरे मोड़ तक लोगों को पहुंचने में काफी देर लग गये. पंरपरा और मान्यताओं के अनुसार खरीदारों ने स्टील, पीतल के बर्तन से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, सोना-चांदी से बने आभूषणों की जमकर खरीदारी की.

शहर के प्रसिद्ध चाटेर्ड एकांउटेड ब्रहमदेव बरनवाल के अनुसार धनतेरस को लेकर गिरिडीह एक अनुमान के अनुसार 10 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ. धनतेरस का बाजार सुबह से ही सजना शुरू हो चुका था. वहीं चार पहिया और दो पहिया वाहनों के शोरुम भी तय वक्त में खुल चुके थे.

धनतेरस पर गिरिडीह में 10 करोड़ से अधिक का कारोबारदिन चढ़ने के साथ ही महिलाओं से लेकर युवतियां और युवाओं की भीड़ बाजार में देखने को मिली. वाहनों के शोरुम में जहां युवक-युवतियां अपने पंसद के अनुसार स्कूटी, बाइक की डिलीवरी ले रहे थे, वहीं चार पहिया वाहनों के शोरुम में भी खरीदारों की भीड़ दिखी.

कमोवेश, कोरोना के कारण आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे कारोबारियों को धनतेरस के बाजार ने बड़ी राहत दी क्योंकि खरीदारों की भीड़ गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों से लेकर घर व प्रतिष्ठानों के सजावट की खरीदारी के लिए भी जुटी हुई थी. रंग-बिरंगे झालरों की मांग सबसे अधिक बाजार में देखने को मिला जहां महिलाएं व युवतियों की भीड़ थी.

कमोवेश, यही भीड़ जेवर दुकानों में भी नजर आया जहां महिलाएं और युवतियां अपने-अपने पंसद के अनुसार जेवरों की खरीदारी कर रही थीं. शहर के नामचीन जेवर दुकान में खरीदार खरीदारी करते नजर आए. इस दौरान दीपावली के मौके पर मिट्टी के खिलौनों की ब्रिकी भी खूब हुई. कई मुस्लिम महिलाएं व युवतियां मिट्टी के इन खिलौनों की खरीदारी करती दिखी. मिट्टी और थर्माकोल के बने घरौदों की ब्रिकी भी इस दौरान जमकर हुई.

धनतेरस को लेकर स्टील के बर्तनों के साथ मान्यताओं के अनुसार पीतल के बर्तनों को भी खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ बर्तन दुकानों में दिखी. जबकि टीवी, फ्रिज, वांशिग मशीन और अपने पंसद के अनुसार एलईडी की खरीदारी करते लोग नजर आए.

Related Articles

Back to top button