Crime NewsDeoghar

चोरी करने के आरोप में एक की पीट-पीटकर हत्या

  • रिखिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी

Deoghar: गुरुवार को रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर में एक घर में चोरी करने घुसे एक चोर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना में गृहस्वामी सनी सिंह भी घायल होने घायल हो गए.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि  गृहस्वामी सन्नी सिंह के घर में बीती रात 3 चोर चोरी करने के लिए घुसे थे. इस बीच सन्नी सिंह की नींद खुल जाने के कारण दो चोर भागने में सफल रहे. जबकि तीसरा चोर राजकुमार दास 40 वर्ष पकड़ा गया.

इस दौरान राजकुमार दास ने गृहस्वामी के ऊपर चाकू से वार कर घायल कर दिया. लेकिन शोर सुनने के बाद भीड़ के जुट जाने पर भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतक राजकुमार दास भेड़वा मधुपुर का रहने वाला था. लेकिन वह अपने ससुराल जयंती ग्राम दुधवा टीला में रहता था.

बीते रात वह घरवालों को मधुपुर में रिक्शा चलाने की बात कहकर निकला था। लेकिन वह अपने दो अन्य साथियों के साथ सनी सिंह के घर में चोरी करने पहुंच गया.

घटना के बाद गुरुवार सुबह रिखिया थाना के एएसआई धनंजय कुमार मिश्रा दलबल के साथ घायल व मृतक के शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद राजकुमार दास को मृत घोषित कर दिया.

वहीं घायल का इलाज कराए जाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।. मृतक के शव की पहचान उसके पिता प्रकाश दास ने की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button