Crime NewsJharkhand

जमीन विवाद में भाई ने भाई का ही किया कत्ल

Tamar : जमीन विवाद में भाई ने अपने ही भाई को मौत के घाट उतार दिया. मृतक का नाम लालू है और वह 10 साल की सजा काट कर जेल से बाहर आया था लेकिन मृतक का बेटा फिलहाल जेल में ही बंद है. मृतक की उम्र 65 वर्ष बतायी जा रही है. यह घटना तमाड़ के ग्राम रूगड़ी नावाडीह में घटी है. जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

इसे भी पढ़ें:डायन बता कर महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

काफी समय से था विवाद

ग्रामीण जब तक उसे अस्पताल ले जाते तबतक उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद बहुत लंबे समय से चला आ रहा था. थाना प्रभारी चंद्र शेखर आज़ाद ने बताया कि दोनों भाइयों की छवि डकैत की रही है और दोनों भाइयों पर कई मामलों में शिकायत दर्ज है.

थाना प्रभारी आज़ाद ने बताया कि दोनों भाई साथ में ही खाना खा रहे थे लेकिन आपसी विवाद में बात बढ़ने पर छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आज़ाद ने मौके स्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर रिम्स भेज दिया. घटना को अंजाम देनेवाला आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. हालांकि पुलिस ने जल्द ही आरोपी बनमाली को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है.

इसे भी पढ़ें:रांची विविः स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति होने तक डॉ एमसी मेहता को प्रभार

Related Articles

Back to top button