
Koderma. नवलशाही पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत अन्तर्गत कुशमई गांव से गुजरे रेलवे लाइन के समीप से गांजा के कई पौधो को नष्ट किया. थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने बताया कि उक्त जगह पर गांजा के कई पौधे होने की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस उक्त रेलवे लाइन के समीप पंहुची. और रेलवे लाइन के बगल मे़ ही झाड़ियों के बीच मे़ उगे गांजा के पौधों को नष्ट कर दिया.
इसे भी पढ़ेंः बेल नहीं मिलने से निराश हैं लालू, मुलाकातियों से मिलने से किया इनकार
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त जगह के अगल बगल की भूमि के मालिकों से इस संबंध मे़ पूछताछ की जा रही है़. बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. एहतशाम वकारिब के निर्देश पर पुलिस द्वारा लागातार जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थ को लेकर अभियान चलाया जा रहा है़.
इसी अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को भी गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की. अभियान में थाना प्रभारी के अलावे एएसआई आशीष हांसदा, उमेश प्रसाद व पुलिस बल के जवान शामिल थे. यह जानकारी नहीं मिली है कि गांजा की खेती कौन कर रहा था.
इसे भी पढ़ेंः अवैध जमाबंदी पर होगी कार्रवाई, म्यूटेशन के लंबित मामलों का भी होगा निपटारा




