Crime NewsRanchi

यहां मंदिर में मिली थी युवती की लाश, पुलिस कॉल डिटेल में ढूंढ रही मौत का राज

  • मृतका के मोबाइल फोन की सीडीआर निकलवा रही पुलिस

Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रातू रोड स्थित आर्यपुरी में एक शिव मंदिर में शुक्रवार एक युवती की लाश मिली थी. मृतका की शिनाख्त मधु कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से बिहार के गया की रहनेवाली थी और रांची दूरदर्शन में काम करती थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. मामला सुसाइड का है या हत्या का, पुलिस इसकी जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- पूर्णिया में राजद नेता के भाई की गोली मारकर हत्या

सीडीआर के इंतजार में है पुलिस

सुखदेवनगर थाना प्रभारी का कहना है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है. पुलिस मृतका के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकलवा रही है. उन्होंने बताया कि रविवार को सीडीआर प्राप्त हो जाने के बाद मामले में अधिक जानकारी मिल सकती है.

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

सुखदेवनगर थाना प्रभारी ने कहा पोस्टमॉर्टम की भी रिपोर्ट आने में समय है. रिपोर्ट मिलने पर उसके आधार पर कुछ कहा जा सकता है. हमलोग हर एंगल से इस मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस मामले को सुलझा लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें- कोडरमा :  रेलवे लाइन के बगल में हो रही थी गांजा की खेती, पुलिस ने फसलों को किया नष्ट

Related Articles

Back to top button