GiridihJharkhand

गिरिडीह : सीसीएल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ कोलियरी मजदूर यूनियन ने शुरू किया आंदोलन

Giridih : गिरिडीह सीसीएल प्रबंधन अपनी मनमानी खत्म कर नहीं रहा. तो दूसरी तरफ प्रबंधन के खिलाफ कोलियरी मजदूर यूनियन का आंदोलन भी अब तेज हो चुका है. शुक्रवार को यूनियन के बैनर तले मजदूर और यूनियन के नेताओं ने ओपेनकास्ट खदान में अनिचिश्तकालीन धरना शुरू किया. धरने का नेतृत्व यूनियन के नेता तेज लाल मंडल कर रहे थे.

इसे भी पढ़े:आपके घर में बिना मीटर वाला है वाटर कनेक्शन, तो ठुकेगा जुर्माना

मजदूरों के बजाए मशीनों से लोडिंग

धरना में शामिल यूनियन के नेताओं ने सीसीएल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैथन पावर लिमिटेड ने ओपेनकास्ट खदान में एक हजार टन का डीओ लगाया है. लेकिन एमपीएल और सीसीएल प्रबंधन साजिश के तहत मजदूरों से लोडिंग कराने के बजाय पेलोडर व दूसरे मशीनों से हर रोज कोयले का उठाव करा रहा है. इससे ओपेनकास्ट के हजारों मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं.

यूनियन के नेताओं ने यह भी कहा कि गिरिडीह के दोनों खदानों में पहले से ही मजदूरों द्वारा लोडिंग कराने का नियम रहा है. अब एमपीएल ने डीओ लगाया, तो सीसीएल द्वारा एमपीएल को मशीनों से कोयला उठाव करने का निर्देश कैसे जारी कर दिया.

धरना के दौरान सीटीओ के अभाव में बंद पड़े कबरीबाद खदान को लेकर भी यूनियन के नेताओं ने सीसीएल प्रबंधन और जीएम पर गंभीर आरोप लगाये. कहा कि प्रबंधन नहीं चाहता कि कबरीबाद खदान दोबारा चालू हो. वहीं अब ओपेनकास्ट खदान के सीटीओ की तिथि भी 31 दिसबंर तक रह गयी है.

सीटीओ नहीं मिलने पर ओपेनकास्ट खदान भी बंद हो सकता है. धरने में मुखिया हरगौरी साव, महादेव मंडल, सीताराम हांसदा, रसिक बेसरा, धनेशवरी देवी, चूड़का हांसदा समेत काफी संख्या में मजदूर और यूनियन के नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़े: ‘जल्द खोले जायें स्कूल-कॉलेज’- विधायक अंबा प्रसाद ने सीएम को लिखा पत्र

Related Articles

Back to top button