JharkhandLead NewsRanchi

‘जल्द खोले जायें स्कूल-कॉलेज’- विधायक अंबा प्रसाद ने सीएम को लिखा पत्र

  • ग्रामीण इलाकों में पठन-पाठन बंद होने पर जतायी चिंता

Ranchi: बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य में स्कूलों को खोलने की मांग की है. पत्र में उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में मार्च से स्कूल बंद पड़े हैं. इसमें कॉलेज भी बंद हैं जिससे पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है. कुछ शिक्षण संस्थानों ने ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की है.

ग्रामीण इलाकों पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में नेटवर्क नहीं होता. वहीं निम्न वर्गीय परिवार होने के कारण संसाधन भी उपलब्ध नहीं होते. इन इलाकों के छात्र सही से ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सकते. ऐसे में गरीब परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह रुक गयी है. पत्र में जिक्र है कि ऐसे में जरूरी है कि स्कूलों और कॉलेजों को अब खोला जाये.

इसे भी पढ़े: राज्य के 20 जिलों में स्पेशल एससी-एसटी कोर्ट, हेमंत सरकार का बड़ा फैसला

विशेष सावधानी के साथ खुलें स्कूल

विधायक ने स्कूल और कॉलेजों को खोलने के साथ ही सावधानी बरतने की भी बात की. उन्होंने पत्र में लिखा कि छात्रों के समग्र विकास के लिये जरूरी है कि स्कूल काॅलेज खोले जायें. लेकिन इसके लिए उचित सावधानी की व्यवस्था भी की जानी चाहिए जिससे बंद पड़े स्कूल और कॉलेजों में फिर से पढ़ाई शुरू हो सके.

इसे भी पढ़े: साइबर अपराधियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के बैंक खाते से 6.73 लाख उड़ाये

Related Articles

Back to top button