
- संक्रमण के 55,722 नये मामले आये सामने
New Delhi : देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,722 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गयी. वहीं पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,610 हो गयी.
इस महीने दूसरी बार 60 हजार से नीचे दर्ज हुए नये मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने दूसरी बार संक्रमण के नये मामले देश में 60,000 से नीचे दर्ज हुए हैं और करीब तीन महीने के बाद देश में एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम हुई. देश में इससे पहले 13 अक्टूबर को 60,000 से कम नये मामले सामने आये थे. वहीं, कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन आठ लाख से नीचे है.
अभी 10.23 फीसदी मरीज ही इलाजरत
आंकड़ों के अनुसार, अभी 7,72,055 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.23 फीसदी है. राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और अब यह 88.26 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख से पार चले गये थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार 18 अक्टूबर तक 9,50,83,976 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को हुई.
इसे भी पढ़ें- कराटे खिलाड़ी विमला मुंडा की खराब आर्थिक हालत पर सीएम गंभीर, मदद पहुंचाने का निर्देश




