
Ranchi : COVID-19 की चपेट में आये सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की हालत नाजुक बतायी जा रही है. फिलहाल वह वेंटिलेटर पर रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत हैं. अब उनके बेहतर इलाज के लिए चेन्नई से डॉक्टरों की टीम रांची पहुंची है. इससे पहले उन्हें बेहतल इलाज के लिए बाहर ले जाने की भी बात सामने आ रही थीं. हालांकि, अभी उनका इलाज रांची में ही मेडिका अस्पताल में जारी है और यहीं चेन्नई से आयी डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करेगी.
सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य को लेकर लगातार चिंतित हैं. शिक्षा मंत्री की स्थिति में और गिरावट आयी है. उन्हें वेंटिलेटर पर डाल दिया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनसे मिलने पहुंचे थे. उन्होंने भी कहा कि पहले के मुकाबले और गिरावट आयी है.
शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित हैं और उनके फेफड़े पूरी तरह से डैमेज हो चुके हैं. सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हो जाये. इसके लिए रिम्स के डाॅक्टर को भी मेडिका उनकी देखरेख के लिए भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें- देश में COVID-19 के मामले 75 लाख के पार




