GiridihJharkhand

गिरिडीह: पूर्व कोयला कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Giridih: गिरिडीह के पूर्व कोयला कारोबारी पवन जालान (65) की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. वह शहर के गांधी चौक स्थित मानसरोवर होटल के पीछे वृदांवन अपार्टमेंट में करीब एक साल से रह रहे थे. अपार्टमेंट में उनकी पत्नी नीलू जालान और बेटी भी रहती हैं.

जिस वक्त यह घटना हुई,  उस वक्त अपार्टमेंट में कई लोग थे. इसके बाद भी पवन जालान की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया.

हालांकि लेकिन मृतक के छोटे भाई मनोज जालान का कहना है कि उनके भाई पवन जालान सुबह में चाय पीने के लिए वृदांवन अपार्टमेंट की छत पर गये थे. इसी दौरान उनको चक्कर आया और वे दो मंजिली छत से नीचे गिर पड़े. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. मनोज के अनुसार पवन जालान को पहले से शुगर व ब्लड प्रेशर की बीमारी थी.

घटना को लेकर सवाल उठ रहा है कि छत पर रेलिंग रहते हुए भी पवन जालान आखिरकार नीचे कैसे गिरे. मनोज जालान अपने बाभनटोली रोड स्थित पुराने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान उन्हें बड़े भाई के छत्त पर से गिरने की सूचना मिली.

उनके शुभचिंतकों के अनुसार पवन जालान करीब एक साल से कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव से गुजर रहे थे.

घटना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां मृतक के परिजनों से मुलाकात करने सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू भी पहुंचे थे. साथ ही मृतक के कई करीबी भी अस्पताल पहुंचे थे जिसमें पूर्व नप उपाध्यक्ष राकेश मोदी, दीपक शर्मा, राजन जैन, महेश जैन, डॉ उत्तम जालान, डीडीसी केबल के संचालक अरुण जालान समेत कई शुभचिंतक पहुंचे हुए थे. इस बीच नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे.

इसे भी पढ़ें – 95967 मे 88559 मरीज हुए ठीक, मात्र 6576 एक्टिव, रांची व जमशेदपुर छोड़ सभी जिलों में 400 से कम एक्टिव केस

Related Articles

Back to top button