BiharBihar UpdatesELECTION SPECIAL

बिहार चुनाव : जानिए नीतीश-भाजपा के हमलों से आहत चिराग ने क्यों कहा, पीएम मोदी को धर्मसंकट में नहीं डालना चाहते… 

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गठबंधन धर्म निभायें. मेरी वजह से वह किसी धर्मसंकट में न पड़ें. नीतीश कुमार को खुश करने के लिए मेरे खिलाफ जो कुछ भी कहना हो, वह बेझिझक होकर कहें

 Patna : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और लोजपा के बीच हो रही जुबानी जंग दिलचस्प होती जा रही है. एनडीए से अलग होने के बाद लोजपा पर भाजपा  नेता सहित सीएम नीतीश कुमार के तेवर तल्ख हैं. वे लगातार चिराग पर हमले रहे हैं. इसे लेकर चिराग पासवान ने भी जवाबी हमला किया. रविवार को भाजपा और नीतीश कुमार, दोनों पर चिराग हमलावर हो गये.

बता दें कि टि्वटर पर एक के बाद एक किये अपने ट्वीट में चिराग ने अपने ऊपर भाजपा द्वारा किये जा रहे हमलों को नीतीश कुमार को खुश करने की कोशिश बताया. इसी क्रम में भाजपा को फिर  याद  दिलाया कि लोजपा गठबंधन धर्म की मर्यादा का पालन करेगी. कहा कि पीएम मोदी पर लोजपा कोई आंच नहीं आने देगी.

चिराग पासवान ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गठबंधन धर्म निभायें. मेरी वजह से वह किसी धर्मसंकट में न पड़ें. नीतीश कुमार को खुश करने के लिए मेरे खिलाफ जो कुछ भी कहना हो, वह बेझिझक होकर कहें.

इसे भी पढ़ें :  बिहार चुनाव : दागी, बागी के साथ धनकुबेरों का बोलबाला, राजद के 29, जदयू के 25, लोजपा के 23 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में

नीतीश कुमार को खुश करने के लिए भाजपा दे रही बयान

नीतीश कुमार अपने चुनावी भाषणों में चिराग पासवान को निशाने पर रख रहे हैं.  भाजपा नेता भी चिराग पासवान को जता रहे हैं कि बिहार में अब वह एनडीए का हिस्सा नहीं है. इसलिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ अपने रिश्तों को भुनाने की कोशिश न करे. इस पर  पलटवार करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि भाजपा के नेता उनके खिलाफ इसलिए बयान दे रहे हैं, ताकि नीतीश कुमार को खुश किया जा सके. साथ ही चिराग पासवान ने  भाजपा और लोजपा के बीच दूरी बनाने का सीधा आरोप नीतीश कुमार पर लगाया.

अपने ट्वीट में चिराग ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने ऊपर किये जा रहे हमलों को लेकर कहा, आदरणीय नीतीश कुमार जी ने प्रचार का पूरा ज़ोर मेरे और प्रधानमंत्री जी के बीच दूरी दिखने में लगा रखा है. बांटो और राज करो की नीति में माहिर मुख्यमंत्री जी हर रोज़ मेरे और भाजपा के बीच दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बिहार चुनाव :  75 लाख युवा मतदाता पहली बार वोट डालेंगे, एनडीए के लिए चुनौती बन सकते हैं तेजस्वी और चिराग पासवान

Related Articles

Back to top button