JharkhandRanchi

केंद्र की नीतियों के विरोध में कांग्रेस का किसान महासम्मेलन 10 को, उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को फायदा मिलने की आस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ रामेश्वर उरांव के मार्गनिर्देशन में सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Ranchi  :  मोदी सरकार द्वारा पारित नये कृषि विधेयकों के विरोध में आगामी 10 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी देशभर में किसान सम्मेलन आयोजित करेगी. इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ रामेश्वर उरांव के मार्गनिर्देशन में सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. डॉ उरांव का कहना है कि जिस तरह से मोदी सरकार ने संसद से नये कृषि विधेयकों को पारित किया है, उससे किसानों की आजादी खतरे में पडऩा स्वाभाविक हैं.

भंडारण की सीमा को खत्म कर जमाखोरी बढ़ाने और कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से पूंजीवाद को बढ़ावा देने के केंद्र के फैसले से किसान को भारी नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि इससे किसान और उपभोक्ता दोनों को हानि होगी. बेरमो और दुमका उपचुनाव के ठीक पहले इस तरह के आयोजन से आगामी उपचुनावों में गठबंधन प्रत्याशी को काफी मदद मिल सकती है.

इसे भी पढें : RIMS में पानी-पानी करते मरीज की गयी जान, सीएम ने दिये दोषियों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

बेरमो उपचुनाव के पहले सम्मेलन होना काफी अहम

बेरमो उपुचनाव के ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस का यह सम्मेलन काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि यह सम्मेलन सीमित स्तर पर ही होगा. और इसका प्रभाव बेरमो पर कम पड़ेगा. लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों की मानें, तो मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति का कांग्रेस जिस तरह जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है, उससे किसानों का काफी समर्थन कांग्रेस पार्टी को इस उपचुनाव में मिल सकता है.

इसे भी पढें :चारा घोटाला : चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को मिली बेल, पर अभी  काटनी पड़ेगी जेल

भाजपा और केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ हैं बड़ा आक्रोश

पार्टी नेताओं के अनुसार किसान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं-कार्यकर्त्ताओं अलग-अलग सब को जिम्मेदारी दी गयी है जो किसान सम्मेलन की तैयारी में लग जायेंगे. कहा कि देशभर के किसानों में भाजपा और केंद्र सरकार के रवैये के खिलाफ खासा आक्रोश है. किसान सड़क पर उतर कर आंदोलनरत है.

आरोप लगाया कि भाजपा नेता अब भी चेतने या सुधरने की जगह लोगों को दिग्भ्रमित करने में जुटे है. प्रदेश अध्य़क्ष का मानना है कि किसानों को हक दिलाने के लिए पार्टी लगातार आंदोलन कर रही है. आगामी 10 अक्टूबर को हम सब झांकी के रुप में जोश और जनून के साथ किसान सम्मेलन में शामिल होंगे.

इसे भी पढें : घाटा-घाटा-घाटा… लोन-लोन-लोन…झारखंड बिजली निगम फिर मांग रहा 1800 करोड़ का लोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button