
- शेरघाटी से मंजू अग्रवाल, तो बोधगया से कुमार सर्वजीत बने उम्मीदवार
Patna : राष्ट्रीय जनता दल ने उन सभी सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया है, जहां पहले चरण में चुनाव कराये जाने हैं. पार्टी की ओर से पहली सूची में 42 सीटों के प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव : बोले दिग्विजय सिंह, असदुद्दीन ओवैसी भाजपा के कहने पर चुनाव लड़ रहे हैं
दिनारा से विजय मंडल, शेरघाटी से मंजू अग्रवाल, डेहरी से फतेह बहादुर कुशवाहा, मुंगेर से अविनाश कुमार, बेलहर से रामदेव यादव, कुर्था से बागी कुमार वर्मा, ब्रह्मपुर से शंभूनाथ यादव, सूर्यगढ़ा से प्रहलाद यादव, मखदुमपुर से सतीश दास, मसौढ़ी से रेखा पासवान, जगदीशपुर से रामविशुन लोहिया, बोधगया से कुमार सर्वजीत, रजौली से प्रकाशवीर, मोहनिया से संगीता देवी, और रफीगंज से मोहम्मद नेहालुद्दीन, मोकामा से अनन्त कुमार सिंह, जमुई से विजय प्रकाश और सन्देश से किरण देवी को उम्मीदवार बनाया है. इसी तरह शाहपुर से राहुल तिवारी, जहानाबाद से सुदय यादव, शेखपुरा से विजय सम्राट, गोह से भीम सिंह, नवीनगर से डब्लू सिंह, तारापुर से दिव्या प्रकाश, नोखा से अनिता देवी को, इमामगंज से उदय नारायण चौधरी, भभुआ से भरत बिंद, धोरैया से भूदेव चौधरी, ओबरा से ऋषि सिंह, बेलागंज से सुरेंद्र यादव, रामगढ़ से सुधाकर सिंह, झाझा से राजेंद्र यादव, गोविंदपुर से मोहम्मद कामरान, सासाराम से विजय गुप्ता, नवादा से विभा देवी, बांका से जावेद इकबाल अंसारी, गुरुआ से विनय यादव, अतरी से अजय यादव, बड़ाहरा से सरोज यादव, बाराचट्टी से समता देवी, कटोरिया से स्वीटी सीमा हेम्ब्रम, चकाई से सावित्री देवी और नोखा से अनिता देवी को राजद का टिकट दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-BJP के अमित मालवीय और संबित पात्रा की रांची की ‘राजधानी एक्सप्रेस’ वाली अनान्या ने लगायी ‘क्लास’




