
Ranchi : राजधानी के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में से एक अपर बाजार में बने बहुमंजिली व व्यवसायिक इमारतों के मालिकों को रांची निगम ने एक नोटिस भेजा था. हाइकोर्ट के आदेश के बाद यह नोटिस पिछले 9 सितंबर को बिना नक्शा पास करायें करीब 350 भवन मालिकों को भेजा गया था. नोटिस भेजकर निगम ने अगले दिनों में 15 दिनों में जवाब देने का निर्देश दिया था.
तय समय सीमा बीतने के बाद भी अबतक करीब 11 भवन मालिकों ने ही निगम में अपना नक्शा जमा कराया है. बाकी बहुमंजिली व व्यवसायिक इमारतों के मालिकों ने निगम के निर्देशों को सिर से खारिज कर दिया है. निगम सूत्रों का कहना है कि निगम भी अब ऐसे मालिकों पर कार्रवाई करने के मुड है.
निगम ऐसे बिना नक्शा के बने इन भवनों पर यूसी (अनऑथोराइज्ड कंस्ट्रक्शन ) का केस दर्ज करेगा. केस दर्ज होने के बाद निगम कोर्ट में इसकी सुनवाई होगी. इसके बाद बिना नक्शा के बने इन भवनों पर निगम कार्रवाई करेगा.
इसे भी पढ़ेंः बिहार: महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा, RJD को 144, कांग्रेस को 70, जानिये किस पार्टी को कितनी सीटें
हाइकोर्ट के आदेश पर निगम ने की थी कार्रवाई
बता दें कि झारखंड हाइकोर्ट ने अपर बाजार स्थित सभी भवन की वस्तु स्थिति नक्शा, सड़क की चौड़ाई, फायर बिग्रेड वाहन के बाजार में इमारत तक जाने की स्थिति पर रिपोर्ट नगर निगम से मांगी थी. इसे देखते हुए निगम 15 जुलाई से अपने इंजीनियरों की टीम भेजकर अपर बाजार के दुकानों और भवनों की जांच करानी शुरू कर दी. जांच के आधार पर ही निगम ने नोटिस भेजकर ऐसे बहुमंजिली व व्यवसायिक इमारतों मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: नाबालिग सहित एक ही परिवार के तीन लोगों ने लिया पीएम किसान निधि योजना लाभ, जांच के बाद हुई रिकवरी
पुराने भवन होने का तर्क देकर नोटिस वापस लेने की हुई थी अपील
जांच में यह बात सामने आयी थी कि अपर बाजार इलाकों में बने कई बहुमंजिली व व्यवसायिक इमारतों बिना नक्शे के बने है. निगम ने इंजीनियरों ने इन इमारतों के पार्किंग, बेसमेंट में हुए अवैध निर्माण व सड़कों की चौड़ाई की जांच की थी. हालांकि नोटिस का जवाब नहीं देने के तर्क पर उस दौरान भी मालिकों ने कहा था कि उनका मकान काफी पुराना है. इतना पुराना कि उस समय रांची नगर निगम बना भी था. ऐसे में नक्शा कहां से आयेगा. इलाके के लोगों ने निगम से इस तरह का तर्क देकर नोटिस वापस लेने की बात भी की थी.
इसे भी पढ़ेंः हाजी हुसैन के निधन पर राज्यपाल, सीएम सहित कई जताया शोक, कहा” भगवान, परिजनों को शक्ति प्रदान करें”




