
PALAMU : पलामू जिले में दोपहर बाद बारिश के दौरान वज्रपात होने से दो बच्चों सहित तीन की मौत हो गयी. जबकि तीन जख्मी हैं. उन्हें बेहतर इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद से गांव में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ेंः हाजी हुसैन के निधन पर राज्यपाल, सीएम सहित कई जताया शोक, कहा” भगवान, परिजनों को शक्ति प्रदान करें”
हुसैनाबाद में युवा किसान की मौत
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा पंचायत के शामूडीह गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की चपेट में आने शामूडीह गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव (35वर्ष) की मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रमीण तत्काल उसे हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आये. जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया.
खेत में काम करते समय हुई मौत
जानकारी के अनुसार उक्त युवक अपने खेत में धान की खेत में काम कर था. अचानक हुई वज्रपात से उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पतरा पंचायत के मुखिया लल्लू राम इसकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी जय बिरिस लकड़ा को दी. बीडीओ ने उसके परिजनों को आपदा राहत कोष से मिलने वाली मुआवजा देने की बात कही है.
इसे भी पढ़ेंः निर्बाध बिजली सप्लाई देने के दावों के बाद भी पिछले 15 दिनों में राजधानी में औसतन तीन घंटे गुल रही बत्ती
छतरपुर में दो बच्चों की मौत, दो जख्मी
छतरपुर मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर भिखही पलवा गांव में वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गयी. दोनों बच्चों गांव में महुआ के पेड़ के नीचे खेल रहे थे. अचानक वज्रपात हुआ, जिससे चार में से दो की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दो झुलस गए. घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मरने वालों में कौन-कौन
वज्रपात से बिरजू भुइयां के पुत्र रंजीत कुमार (10 वर्ष) और प्रमोद भुइयां के पुत्र जशवल कुमार (10वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि मंदीप भुईयां के पुत्र राकेश कुमार (11वर्ष) और ,सुरेन्द्र भुईयां के पुत्र गोरा कुमार (11वर्ष) जख्मी है. दोनों को पहले गांव के झोलछाप डाक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया.
उधर, हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ गांव निवासी गुलाम सरवर शाह वज्रपात की चपेट में आ गए जिससे वे बुरी तरह झुलस गए. जानकारी के अनुसर 37 वर्षीय गुलाम सरवर शाह अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेत में गए थे. तभी बारिश व वज्रपात हुआ. जिससे वे झुलस गए. आनन-फानन में परिजनो ने हरिहरगंज सीएचसी लाया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ेंः दुमका उपचुनाव : 5 औऱ 6 अक्टूबर को मतदान केंद्रों पर चलेगा अभियान दिवस, वोटर लिस्ट में जोड़े जायेंगे नाम




