
- सीएम हेमंत सोरेन करेंगे प्लेयर्स की हौसलाअफजाई
Ranchi: 2 अक्टूबर को कार्बन झारखंड T20 टूर्नामेंट का फाइनल खेला जायेगा. दुमका डेयरडेविल्स और बोकारो ब्लास्टर्स फाइनल में एक दूसरे से भिडेंगे. मैच जेएससीए (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) के धुर्वा स्थित ग्राउंड में दोपहर 1 बजे से खेला जायेगा.
कोरोना काल में 15 सितंबर से शुरू हुए इस खेल टूर्नामेंट का कल समापन भी होगा. फाइनल मैच में सीएम हेमंत सोरेन भी उपस्थित रहेंगे. इस दौरान प्रिंसिपल ऑडिटर एंड एकाउंटेंट जेनरल (झारखंड) चंद्रमौली सिंह भी गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे.
इसे भी पढ़ें – 2 दिन पहले झारखंड से लौटे RPN सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, सीएम व सैकड़ों कांग्रेसी आये थे संपर्क में
धनबाद पर भारी पड़ा दुमका
गुरुवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में दुमका डेयरडेविल्स ने धनबाद डायनेमो को 30 रनों से हराया. मैच में 4 विकेट लेने वाले इश्तिखार अहमद को डीआईजी, रांची अखिलेश झा ने मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया.
दूसरे सेमीफाइनल में बोकारो ब्लास्टर्स ने रांची रायडर्स को 43 रनों से हराया. ब्लास्टर्स के युवराज कुमार को बोकारो क्रिकेट एसोसिशन के सेक्रेटरी पी एन सिंह ने मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें – डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ और नर्सों की कमी जल्द पूरा करे रिम्सः हाइकोर्ट
दर्शकों की नो इंट्री
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए फाइनल मैच में भी किसी दर्शक के लिये इंट्री नहीं होगी. 15 सिंतबर से शुरू हुए इस टी-20 टूर्नामेंट के लिये इस शर्त को 2 अक्टूबर तक जारी रखा गया है. इसे ऑनलाइन ही देखा जा सकता है. कोरोना से बचाव की खातिर प्रतियोगिता में शामिल कुल 6 टीमों के लिए जेएससीए के स्टेडियम कैंपस में ही रहने की व्यवस्था की गयी थी.
रांची राइडर्स, दुमका डेयरडेविल्स, सिंहभूम स्ट्राइकर्स, बोकारो ब्लास्टर्स, धनबाद डायनेमोज़ और जमशेदपुर जगलर्स की पूरी टीम ने कोरोना से बचाव संबंधी तमाम गाइडलाइन को फ़ॉलो किया. राज्य सरकार ने भी इसी शर्त को पूरा करने की शर्त पर इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिये परमिशन दी थी.
इसे भी पढ़ें – अनलॉक-5 : 8 अक्टूबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर खुलेंगे धार्मिक स्थल, सादगी से मनेगी दुर्गापूजा




